इटावा औरैया, जुलाई 30 -- इटावा। छात्र छात्राओं में में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए केके डिग्री कालेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय गाइड शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इस साल बाल विज्ञान कांग्रेस की मुख्य थीम सतत विकास के लिए विज्ञान व नवाचार रखी गई है। इसी में छात्र अपने आसपास की समस्याओं पर वैज्ञानिक शोध कर समाधान प्रस्तुत करेंगे। कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने शिक्षकों से बच्चों को प्रयोग आधारित शिक्षा और शोध गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की तैयारी शुरू...