लखनऊ, नवम्बर 24 -- केकेसी में 75 छात्रों को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र मिले लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल की ओर से इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने बीबीए, बीकॉम ऑनर्स और बीकॉम के 75 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप पूरी करने पर सर्टिफिकेट दिए। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने बताया कि निकट वर्षों में टीसीएस, गोदरेज, आइसीआईसीआई प्रूडेंशियल व सेबी की तरफ से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एम्पलायबिलिटी स्किल्स की दिशा में बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन्हीं संस्थाओं की ओर से 500 से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं को कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करने के अवसर प्राप्त हुए। विशिष्ट अतिथि मैक्स डिजिटल के हेड संजय श्रीवास्तव, वाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.