केकेसी के बच्चों का जैक इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन
रामगढ़, मई 6 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय के बच्चों का झारखंड जैक इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के आकाश मुंडा ने कला संकाय में 392 अंक, सफल कुमार ने वाणिज्य संकाय में 270 ओर कृष कुमार विज्ञान संकाय में 387 अंक प्राप्त कर विद्यालय का टॉपर रहे। इसके अलावे कला संकाय में विक्की मुंडा ने 338 व कोमल कुमारी ने 337 अंक लाकर क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही वाणिज्य में भूमि कुमारी 240 अंक, विज्ञान में काजल कुमारी 326 ओर आरुषि कुमारी ने 316 अंक लाकर बेहतर परिमाम हासिल किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार सहित अन्य शिक्षको ने सफल बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- छोटानागपुर राज प्लस टु विद्यालय का रिजल्ट तीनो संकायो में शत प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.