पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर। शहर के बैरिया स्थित कैलाश कुसुम पब्लिक स्कूल(केकेपीएस) में रविवार को इंद्रधनुष प्रदर्शनी लगाया गया। इसमें आर्ट, क्राफ्ट और विज्ञान संबंधी मॉडल विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। उदघाटन, स्कूल के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता और प्राचार्य रेणु गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी में एलकेजी से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। राम मंदिर, इंडिया गेट, माइक्रोस्कॉप, सोलर सिस्टम आदि का मॉडल आकर्षित किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सकारात्मक सोच बढ़ती है। शिक्षक दिनेश कुमार, सतीश सिंह, आलोक पांडेय, अनील कुमार, अनीता देवी आदि मौके पर सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.