देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के केकेएन स्टेडियम परिसर से मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। पीड़ित आयुष कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे स्टेडियम परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की जानकारी दी गई है। चोरी गई बाइक का नंबर- जेएच-15-एन-3182 है, जिसका रंग टेक्नो ब्लू एवं मैट ब्लैक बताया गया है। बताया कि अपनी बाइक स्टेडियम परिसर में खड़ी की थी, कुछ समय बाद लौटने पर वहां नहीं मिली। आसपास खोजबीन के बावजूद सुराग नहीं लगा। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.