मेरठ, जनवरी 4 -- भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान की विदाई पर कहा है कि यह सनातनियों की जीत है। आईपीएल 2025 की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट आने के बाद सियासत गरमा गई है। केकेआर द्वारा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। संगीत सोम ने अपने बयान में सीधे तौर पर केकेआर के मालिक और सुपरस्टार शाहरुख खान पर निशाना साधा था। बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर करने की मांग की थी। इसके बाद शिवसेना और रामभद्राचार्य ने भी टिप्पणी की थी। अब बीसीसीआई ने केकेआर से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने को कहा। संगीत सोम ने मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.