मेरठ, अप्रैल 20 -- आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को मेरठ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में कार्तिक ने 4 ओवर में महज 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में कार्तिक त्यागी का सबसे बड़ा असर पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला। उन्होंने एक ही ओवर में शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को आउट कर राजस्थान की पारी की कमर तोड़ दी। कार्तिक की गेंदबाजी के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 155/9 के स्कोर पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- KKR का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, रिंकू सिंह ने उड़ाई राजस्थान रॉयल्स की धज्जियां वहीं, केकेआर की टीम ने इस स्कोर को आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- सूर्यवंशी न...