गुमला, मार्च 11 -- गुमला संवाददाता केओ कॉलेज के कुड़ुख विभाग में बुधवार को महान कुड़ुख साहित्यकार पं.आयता उरांव की 40वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ.सीमा द्वारा पं.आयता उरांव के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। मौके पर कुड़ुख विभाग के छात्र-छात्राओं ने अना आदि प्रार्थना प्रस्तुत की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सीमा ने कहा कि किसी भी महान व्यक्ति की पुण्यतिथि उनके ऐतिहासिक कार्यों और समाज के लिए दिए गए योगदान को याद करने का अवसर होता है। पं. आयता उरांव ने अपने कर्म और साहित्य के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने छात्रों से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बीएड संकाय की सहायक प्राध्यापक मंती उरांव ने अना आदि प्रार्थना के महत्व पर प्रक...