गुमला, जनवरी 31 -- गुमला। केओ कॉलेज, गुमला के एनएसएस स्वयंसेवक सुमन तिग्गा और नितेश बारला का चयन गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एनआईसी) के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया। रांची विवि से विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 10 छात्र-छात्राएं इस शिविर में भाग लेंगे। वहीं केओ के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार को विश्वविद्यालय द्वारा टीम लीडर के रूप में नामित किया गया है।राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता,अनुशासन एवं सामाजिक सेवा की भावना को विकसित करना है। चयनित स्वंयसेवक शिविर के माध्यम से विभिन्न राज्यों के युवाओं से संवाद कर अनुभव साझा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.