गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन सुपर लीग के मुकाबले में शनिवार को के एस संस्कृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए रेड को 12 रन से पराजित कर दिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत में के एस संस्कृति ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी के एस संस्कृति की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए रेड की टीम 29.1 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में के एस संस्कृति के समर सिंह ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.