दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा। लनामिवि की अंगीभूत इकाई कुंवर सिंह कॉलेज में 12 मार्च को मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को जांच के साथ ही मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने बताया कि शिविर का आयोजन गर्ल्स कॉमन रूम में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...