बोकारो, मई 11 -- जरीडीह बाजार। मिथिला एकेडमी, बोकारो में 10 मई को आयोजित 33वीं बोकारो जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वैश्णवी सिंह (कक्षा 7, 69.90 किग्रा) ने गोल्ड मेडल, राजवीर सिंह (कक्षा 8, 50.45 किग्रा), उत्सव सिंह (कक्षा 9, 47.50 किग्रा), गरिमा दुबे (कक्षा 9, 47.90 किग्रा), सारिका कुमारी (कक्षा 7, 44.70 किग्रा) ने सिल्वर मेडल तथा शीतल कुमारी (कक्षा 9, 39.05 किग्रा) नए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। सोमवार को विद्यालय में बच्चों को प्रधानाध्यापक विवेकानंद पांडे सहित शिक्षकों ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक जीते निदेशक ईशा सुदर्...