बोकारो, फरवरी 19 -- जरीडीह बाजार। कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल गांधीनगर में अध्ययनरत 12वीं के छात्र अमर कुमार को जेईई मेन्स में 98 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है। पिता किशोर कुमार पांडे पूर्व में रामविलास टेन प्लस टू उवि बेरमो में माइनिंग के प्राइवेट शिक्षक थे तथा सीनियर क्वार्टर करगली में रहते हैं। माइनिंग की पढ़ाई बंद होने पर नौकरी छूट गई अभी बच्चों को ट्यूशन देते हैं। मां गृहिणी तथा बड़ा भाई एनआईटी राउरकेला में अध्ययनरत है। ज्ञात हो कि अमर आंखों की कार्निया की बीमारी से ग्रसित है तथा शंकर नेत्रालय चेन्नई से इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.