कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। उप्र खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रीन पार्क-ए की टीम ने केएसएफ फुटबाल क्लब को 2-1 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम की ओर से आराध्या और मुन्नी ने एक-एक गोल किया, जबकि केएसएफ फुटबाल क्लब की ओर से पूजा ने एकमात्र गोल किया। फाइनल का उद्घाटन पूर्व नेशनल रेफरी शरद जायसवाल और सीनियर रेफरी आनंद शर्मा ने किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल, अमित वर्मा, अंकित मेसी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.