नई दिल्ली, फरवरी 28 -- केएल राहुल को हम एक बल्लेबाज के रूप में जानते हैं, लेकिन वे टीम इंडिया के लिए टेस्ट, टी20 और वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर भी रहे हैं। यहां तक कि अभी भी वनडे क्रिकेट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं, लेकिन अब उनका एक और रूप दुनिया को देखने को मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही केएल राहुल ने कभी गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया हो, लेकिन शनिवार 28 फरवरी को उन्होंने अपने हाथ गेंदबाजी के लिए खोले। हालांकि, मजबूरी में उनको गेंदबाजी के लिए आना पड़ा। दरअसल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इसी मैच के पांचवें दिन के पहले सेशन में केएल राहुल ने दो ओवर गेंदबाजी की। अक्टूबर 2015 के बाद अब फरवरी 2026 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजी की। जम्मू-कश्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.