केएल राहुल न्यूजीलैंड के लिए 6-7 महीने से कर रहे थे तैयारी, शतक के पीछे की मेहनत का खोला राज
वेलिंगटन, नवम्बर 21 -- न्यूजीलैंड में केएल राहुल की पहली टेस्ट पारी के पीछे कई महीनों की मेहनत थी। वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन ओपनर राहुल ने 136 रन बनाए। वह सईद अनवर के बाद ऐसे दूसरे एशियाई ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने सभी चार सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाए हैं। राहुल ने बाद में बताया कि वह "पिछले छह-सात महीनों से न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में सोच रहे थे।" राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 290 गेंदों पर 136 रन की पारी खेली जो उनका 13वां टेस्ट शतक है। इस शतक से वह सेना (एसईएनए - (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। उनकी पारी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.