नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट में शतक जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड के 368 रनों के सामने जब भारतीय टीम को एक सधी हुई शुरुआत की दरकार थी त राहुल ने जायसवाल के साथ यह जिम्मा उठाया। जायसवाल तो कुछ ओवर के बाद आक्रामक रूप में आ गई और कीवी गेंदबाजों पर प्रहार करने लगे। हालांकि राहुल ने संयम बरकरार रखा। उन्होंने मैच के दूसरे दिन अपनी फिफ्टी पूरी की। तीसरे दिन जब भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर मैदान पर उतरे तो राहुल ने अपनी पारी को जारी रखते हुए शतक पूरा किया। केएल राहुल ने 207 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के के साथ यह सेंचुरी पूरी की। राहुल के टेस्ट करियर का यह 13वां शतक है, जिसमें से 10वां शतक घर के बाहर आया है। यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने न्यूजील...