नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- IPL 2026 Orange Cap: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। राहुल ने पंजाब के खिलाफ 152 रनों की नाबाद पारी खेली। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल के इतिहास में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा को पछाड़ा है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 2025 में 141 रन बनाए थे। केएल राहुल ने इस पारी के दम पर ऑरेंज कैप की रेस में भी लंबी छलांग लगाई है। वह विराट कोहली को पछाड़ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- केएल राहुल 12 रन पर ही हो जाते आउट, पंजाब से हुई ये गलती; जड़ा दमदार शतक विराट कोहली ने शुक्रवार को ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान हासिल किया था। कोहली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.