केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में 50 रन बनाते ही रचा इतिहास, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ पहली बार
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की दमदार फिफ्टी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रनों के सामने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। मेजबान टीम के पास अभी भी 209 रनों की बढ़त है। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और वह शतक के भी हकदार थे, हालांकि मैट हेनरी ने उन्हें 85 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जायसवाल ने जहां तेज तर्रा अंदाज में बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड पके गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं केएल राहुल बेहद शांत अंदाज में खेल रहे थे। जायसवाल के आउट होने के बाद राहुल ने अपनी फिफ्टी पूरी की और इतिहास रचा। यह भी पढ़ें- यशस्वी शतक से चूके, मगर निकले गंभीर से आगे; SENA देशों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.