नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 22 रनों की नाबाद पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 135 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा के रूप में बड़े झटके लग गए थे। पारी को संभालते हुए राहुल बारिश की वजह से मैच रुकने तक क्रीज पर डटे रहे। मैच शुरू नहीं हुआ तो भारत को DLS पार स्कोर में आगे होने की वजह से 4 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। इससे पहले फील्डिंग में केएल राहुल ने विकेट के पीछे विल यंग का कमाल का कैच भी पकड़ा था। उन्हें IND vs NZ दूसरे वनडे में गेम चेंजर के अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि उन्होंने अपना यह अवॉर्ड एक अधिकारी को गिफ्ट कर हर किसी का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- केएल राहुल के नाबाद रहते कभी नहीं हारा भारत, सचिन के धाकड़ क्...