केएल राहुल को अभी भी है दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ्स में जाने की उम्मीद, मगर फंसा है ये पेच
नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2026 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा वह दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने 8 सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। लिस्ट में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं, जो 9 बार इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। केएल राहुल अपनी इस उपलब्धि से खुश हैं, लेकिन इस बात से निराश हैं कि उनकी टीम को ज्यादा मैचों में जीत नहीं मिली। इस वजह से उनके प्लेऑफ्स में जाने की उम्मीद बहुत कम है। हालांकि, उन्हें फिर भी उम्मीद है कि वे आखिरी मैच जीतेंगे और दूसरी टीमें उनका सहयोग करेंगी और उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट मिल सकता है। केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में 500 रन बनाने पर कहा, "हां, यह थोड़ा ज्यादा स्पेशल लग रहा है, क्योंकि मैं हर सीजन में 500 रन बना रहा हूं, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.