नई दिल्ली, अगस्त 15 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। मैच के पहले दिन टी ब्रेक से ठीक पहले केएल राहुल ने दाएं हाथ में दर्द की शिकायत की। हालांकि फीजियो ने उनका इलाज किया और फिर वह खेलने लगे लेकिन ब्रेक के दौरान वह डगआउट में भी ट्रीटमेंट लेते हुए नजर आए और काफी दर्द में दिखे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने तीसरे सेशन में उतरने का फैसला किया लेकिन फिर क्रीज पर खड़े नहीं हो सके और वापस मैदान के बाहर चले गए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वह भी अच्छी लय में दिख रहे थे। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लगी गंभीर चोट, दर्द के कारण बैटिंग प्रैक्टिस छोड़ीकेएल राहुल की चोट ने बढ़ाई टेंशन स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अच्छी लय में...