केएल राहुल इस टी20 लीग में रहे अनसोल्ड, जानें क्यों नहीं मिला कोई खरीददार
नई दिल्ली, जून 5 -- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को महाराजा टी20 ट्रॉपी जिसे पहले महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के नाम से भी जाना जाता था, उसमें कोई खरीददार नहीं मिला है। इस टी20 लीग का आगाज 20 जून से होने जा रहा है, इससे पहले आज यानी 5 जून की सुबह सभी खिलाड़ियों का ऑक्शन हो रहा है क्योंकि किसी भी टीम को रिटेंशन की इजाजत नहीं थी। महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 ऑक्शन 2026 में इस बार हर किसी की नजरें केएल राहुल पर थी, लेकिन ऑक्शन में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। आईए जानते हैं इसके पीछे की वजह-क्यों केएल राहुल को नहीं मिला कोई खरीददार केएल राहुल की फॉर्म नहीं बल्कि उनकी उपलब्धता उनके अनसोल्ड रहने का कारण बनी। दरअसल, दो महीने लंबे चले आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.