सहारनपुर, फरवरी 26 -- केएल जनता इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से विज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान आदि से संबंधित बनाए गए मॉडल प्रस्तुत किए। स्कूल परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंध समिति अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, प्रबंधक दीपक राज सिंघल, उपप्रबंधक देवी दयाल गर्ग, प्रधानाचार्य राजकुमार, सरवन कुमार सिंघल, उद्यमी विजेश कंसल, विजय गिरधर व जरार्र बैग ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने राखियां, ठाकुर जी के कपड़े, घरेलू सजावट के समान, कृषि क्षेत्र में फसलों की बुवाई कटाई खाद गाय भैंस ट्रैक्टर सिंचाई के साधन विज्ञान में प्रदूषण ट्रैफिक कंट्रोल शरीर के अंग इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के उपकरण आदि मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने छात्र-छात्राओ...