सहारनपुर, अप्रैल 3 -- केएलजीएम इंटर कॉलेज में गृह परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल में मेधावी रहे छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। गुरुवार को परीक्षाफल घोषित करते हुए परीक्षा प्रभारी सहेंद्रपाल सिंह, संजय शर्मा और अनूप सिंह ने बताया कि गृह परीक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक सरस कुमार गोयल कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, सदस्य अशोक कुमार शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उन्हें सम्मानित किया। कक्षा 6 में युवराज सिंह, कक्षा 7 में वैभवी, कक्षा 8 में वैष्णवी, कक्षा 9 आयुषी और कक्षा 11 में तुषार कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता संध्या सिंह, अरुण कुमार शिवकुमार, संजय कौशिक, संजय राणा, हरें...