महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केएमसी मेडिकल कॉलेज से गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन ने मंजूरी दे दी है। करीब 20.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 63.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही घुघली क्षेत्र में छोटी गंडक नदी पर मेदनीपुर नारायण टोला के सामने दीर्घ सेतु निर्माण को भी स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 22.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बीते 13 मार्च को पत्र सौंप कर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के खुटहा-पनियरा-बेलटिकरा मार्ग के चौड़ीकरण व निर्माण की मांग की थी। इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग बताते हुए शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया था। विधायक ने बताया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.