महाराजगंज, जनवरी 23 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। केएमसी मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों छात्रों में हुए विवाद के मामले में जांच हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन ने एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को भेज दी है। मामले पर कॉलेज प्रशासन की नजर है। कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो पीड़ित छात्रों ने रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में 7 सीनियर छात्रों पर केस दर्ज हुआ है और कॉलेज प्रशासन ने जांच पूरी होने तक 9 छात्रों को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में कालेज प्रशासन ने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाकर जांच की। रिपोर्ट राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को भेज दिया है। इस कमेटी में कॉलेज प्रशासन के साथ जिला प्रशासन से पुलिस एवं मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी सदस्य होते हैं। कॉलेज के डीन डॉ. संकल्प द्विवेदी ने बताया सभी की उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.