नैनीताल, मई 31 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिसमें आज सोमवार एक जून से केएमवीएन के मुख्यालय नैनीताल में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई।गुरुरानी ने कहा कि विगत कई वर्षों से कार्यरत कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों का रिक्त पदों पर नियमितीकरण, समान कार्य का समान वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर धरना शुरू किया जाएगा। शासन-प्रशासन को मांग पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- केएमवीएन कर्मचारी एक जून से देंगे धरना संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमा...