केएमपी पर ट्राले ने ट्रक चालक को कुचला
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- पलवल, अजित कुमार। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जोधपुर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खराब हुए हाइवा ट्रक की मरम्मत कर रहे चालक की तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चालक नीमली,अलवर निवासी जमशेद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन के अनुसार जमशेद शुक्रवार को नूंह के फिरोजपुर-झिरका से सामान लेकर गाजियाबाद जा रहा था। रात करीब दस बजे जोधपुर टोल प्लाजा के पास हाइवा में खराबी आ गई। सूचना पर वाहन मालिक इरशाद और मिस्त्री करीब दो बजे मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए ट्रक के पीछे बैरिकेड लगाए गए थे। मिस्त्री और जमशेद ट्रक के नीचे मरम्मत कर रहे थे, जबकि इरशाद टॉर्च से रोशनी कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.