केएमपी पर खड़े वाहन में जा भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- पलवल, अजित कुमार । केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बार फिर अवैध पार्किंग मौत का सबब बनी। मिंडकोला गांव के पास सड़क पर खड़े एक वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहन खड़ा करने वाला चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हथीन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के धनुहा गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है। राजेश दिल्ली स्थित अपोलो करियर कंपनी में ट्रक चालक के तौर पर कार्यरत था। वह ट्रक लेकर कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहा था। बताया गया है कि राजेश जब केएमपी एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था, तभी मिंडकोला गांव के नजदीक उसे सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.