केएमपी के पास 216 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- पलवल, अजित कुमार। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर पलवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित केएमपी कट के पास से पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 216 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए बामनीखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अलावलपुर गांव का रहने वाला रमेश चरस बेचने का धंधा करता है। वह मानेसर की तरफ जाने वाले वाहनों के इंतजार में केएमपी कट के पास खड़ा है।
नशीला पदार्थ की बरामदगीसूचना मिलते ही एसआई ओमप्रकाश ने तुरंत टीम के साथ केएमपी कट पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.