फरीदाबाद, जून 23 -- पलवल, सरसमल। केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया गया। जिला नगर योजनाकार विभाग ने 35 से 40 अवैध ढाबों, शेड और वुडेन हट को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने साफ किया कि नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, विभागीय फील्ड स्टाफ और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पूरी कार्रवाई नियंत्रण क्षेत्र अधिनियम-1963 के प्रावधानों के तहत की गई। अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं को पहले भी नियमों की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रहे। यह भी पढ़ें- शाहुपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच तोड़े निर्माणअवै...