गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक कैबिन के अंदर फंस गया। आग में जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा पलवल से कुंडली की तरफ जाने वाले कैरिजवे पर फर्रुखनगर के पातली हाजीपुर गांव के नजदीक हुई। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के इंजन और केबिन आपस में बुरी तरह पिचक गए। टक्कर लगते ही गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल टैंक फटने के कारण भीषण आग लग गई। जब तक पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीमें मौके पर पहुंचीं, तब तक दोनों वाहन पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो चुके...