गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर गांव पुखरपुर पुलिया के समीप एक कार की चपेट में आने से नौवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। हादसे में छात्र की दोनों टांगें टूट गईं। कार का चालक मौके से भाग गया। आरोप है कि कार का चालक नशे में धुत था। थाना बिलासपुर में गांव मोकलवास निवासी राजीव ने शिकायत दी कि वह नौवीं कक्षा का छात्र है। गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। वह स्कूटी से पचगांव चौक मार्केट पर सब्जी लेने के लिए जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब वह गांव पुखरपुर की पुलिया के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे शौच के लिए खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल इस दौरान तेज रफ्तार कार आई, जिसने उसे और उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दोनों टांगें टूट गईं। ...