खगडि़या, अप्रैल 8 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि केएमडी परबत्ता में इंटर्नशिप करवाने वाले एनजीओ के दस्तावेजों एवं उनकी गतिविधियों की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। इस कमेटी में सीनेट सदस्य विक्की आनंद, सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी एवं पूनम देवी शामिल थीं। कमेटी ने पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को इंटर्नशिप कराने वाले एनजीओ के दस्तावेज एवं उनके द्वारा संचालित गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तथा महाविद्यालय प्रशासन से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। जांच का उद्देश्य इंटर्नशिप की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना था, जैसा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपेक्षित बताया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नलिन कुमार भी महाविद्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.