झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी। लोगों के हलक में मिलावटी खाद्य पदार्थ न पहुंचे इसके लिए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम निरीक्षण पर निकली। शुक्रवार की रात और शनिवार को अलग अलग जगह छापेमारी की। जिसमें केएफसी पर रिफाइंड सोयाबीन मैदा के सेम्पल फेल हुए। वहीं एफडीए की टीम ने केएफसी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई कर दी। अब मुकदमा भी होगा। क्वालिटी कबाब सेंटर पर भी छापा मारा, नमूने लैब जांच के लिए भेज दिए। जनपद में लगातार मिठाई की दुकानें, होटल एंड रेस्टोंरेंट सहित स्ट्रीट बैंडर पर लगातार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहें हैं। डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग का अमला केएफसी रेस्टोरेंट सिविल लाइन पहुंचा। प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन तेल व मैदा के नमूने लिए। जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट...