गिरडीह, अप्रैल 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। के एन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बुनियादी विद्यालय बेंगाबाद, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बेंगाबाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानसिंहडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधीटांड़ एवं आदर्श मध्य विद्यालय, मछुआर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें प्रश्नोत्तरी, भाषण, चित्रांकन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि- ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी, जरूरतमंद और छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सम्मानित करना और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.