केएनयू जीआईसी की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के केएनयू जीआईसी की छात्राओं ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य भरत सिंह ग्याला ने बताया कि राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में केएनयू जीआईसी की छात्राओं ने 12 स्वर्ण, 1रजत पदक अपने नाम किया है। बताया कि माया राय, जैनी, याशिका नेगी, अनुष्का, खुशी थापा, रिया टोलिया ने अंडर 17आयु वर्ग में स्वर्ण पदक, दिया कठायत ने रजत पदक जीता। अंडर 19 आयु वर्ग में जया बिष्ट, कृष्णा बघरी, सलोनी, गोदावरी, भूमी थापा, अंशिका राणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यहां नीरज कुमार ओझा, दीप जोशी, दिनेश भट्ट, व्यायाम शिक्षक संजय गुप्ता, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.