केएनयू के प्रोफेसर की डिजाइन पेटेंट
भदोही, जुलाई 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित काशी नरेश विश्वविद्यालय (केएनयू) में रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजनीश द्विवेदी का डिजाइन भारत सरकार से पेटेंट हो गया है। यह इनकी तीसरी डिजाइन पेटेंट हुई है। यह पंजीकृत डिजाइन मैग्नेटिक केमिकल पंप फार वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट से जुड़ी है। जिसे मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं शोधकर्ताओं के सहयोग से विकसित किया गया है। इस उपलब्धि से काशी नरेश विश्वविद्यालय की तकनीकी नवाचार और उद्योगोन्मुख अनुसंधान के क्षेत्र में बढ़ती पहचान को नई मजबूती मिली है। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ विवि के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिला अंतरराष्ट्रीय पेटेंट
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.