भदोही, अगस्त 2 -- भदोही, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय के ई- लाइब्रेरी सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का लाइव प्रसारण देखा गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे की गिरफ्त में आते और पूरे परिवार को परेशान होते दिखाया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन हुआ। इस दौरान पीएम ने युवाओं का आह्वान किया कि वह जिस कैंपस में हैं वहां प्रत्येक रविवार अभियान चलाकर उस कैंपस को नशा मुक्त बनाएं। इस अभियान में सरकारी, गैर सरकारी एवं आध्यात्मिक संस्थाएं मिलकर कार्य रही हैं। जिससे नशा एवं ड्रग्स माफियाओं के पैर उखड़ जाएंगे और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का हुआ सजीव प्रसारण भारत के व...