भदोही, मार्च 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शुक्रवार को शुरू हुआ। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. दीप नारायण मिश्र, श्रीश उपाध्याय, डॉ. श्रीप्रकाश तिवारी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, बृजेश श्रीवास्तव, डॉ. सदानंद सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.