भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को पहुंचे क्षेत्राधिकारी उच्च शिक्षा (आरएचईओ) चंद्र प्रकाश जांच किए। महाविद्यालय में जांच कर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किए। पूर्व में मिली शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच कर रिपोर्ट तैयार किए। इस दौरान बताया कि पूर्व में एक छात्र नेता द्वारा शिकायत की गई थी कि कालेज में फर्जीवाड़ा करते हुए पेड़ की कटाई संग वित्तीय हेराफेरी की गई है। शिकायत का मामला संज्ञान में आते ही जांच को आना हुआ। आरोप लगा था कि कालेज में गलत ढंग से व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करने के लिए बड़े पेड़ों को कटवा दिया गया। इतना ही नहीं वित्तीय हेराफेरी भी की गई है। ऐसे में मामा संज्ञान में आते ही जांच को आया और जांच कर रिपोर्ट भी बना ली गई है। क...