केएनआई के सात छात्र राष्ट्रीय स्नातक परीक्षा में सफल
सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- सुलतानपुर। केएनआईपीएसएस के सात छात्रों ने राष्ट्रीय स्नातक भौतिकी परीक्षा मे सफलता हासिल की है। सभी सफल छात्रों का संस्थान प्राचार्य प्रो सुनील प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष व प्राध्यापकों द्वारा प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। भौतिकी विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो ललित कुमार द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्नातक भौतिकी परीक्षा प्रत्येक वर्ष भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न होती है। प्रो. ललित कुमार द्विवेदी ने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से छात्र राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रयोगशालाओं में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश पाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.