सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- सुलतानपुर,संवाददाता। करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में पद-अलंकरण समारोह काआयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आशा सिंह,केएनआईसीई लालडिग्गी के प्रधानाचार्य अभय कुमार ओझा तथा केएनआईसीई करौंदिया के प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने अलंकरण समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राएं छवि, आराध्या, रित्वी, हिमांशी, रिद्धि, प्रतीक्षा, आर्या चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। अतिथियों ने हेड गर्ल तथा हेड ब्वॉय का बैज लगाकर सम्मानित किया। कक्षा एक का छात्र पार्थ सारथी पाण्डेय ने कविता सुनाई। कक्षा सात की छात्रा मानवी मिश्रा ने आज का सुविचार पढ़ा। कक्षा छह की छात्रा रित्वी पराशर ने शब्दार्थ सुनाया। कक्षा आठ की छात्रा श्रीवाली तिवारी ने मुख्य समाचार पढ़ा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सेंट ...