सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- सुलतानपुर। करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन के दो छात्रों रितेश श्रीवास्तव तथा सक्षम श्रीवास्तव का चयन नीट यूजी 2026 में हुआ है। ‎विद्यालय के प्रबंधक पूर्व मंत्री तथा विधायक विनोद सिंह, आशा सिंह, पुलकित सिंह व पलक सिंह ने दोनों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने रितेश श्रीवास्तव व सक्षम श्रीवास्तव को माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ में उनके माता-पिता को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। केएनआईसीई लालडिग्गी के प्रधानाचार्य अभय कुमार ओझा को भी बुके देकर उनका स्वागत किया। नीट यूजीसी-2026 में रितेश श्रीवास्तव: सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक -3345 है और अंकों के आधार पर परसेंटाइल 99.60 है तथ...