लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो-- लखनऊ, संवाददाता। आईपीएल सीजन 19 के लिए केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड (की-वायर) लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) का नया प्रिंसिपल पार्टनर बन गया है। रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत, मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकर विशेष रूप से मौजूद रहे।केईआई के चेयरमैन अनिल गुप्ता ने बताया कि यह साझेदारी प्रदेश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट और वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की एक बड़ी पहल है। कार्यक्रम में स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की बालिकाओं को खिलाड़ियों ने क्रिकेट किट भी वितरित की गई। टीम के लक्ष्य पर बात करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि टीम भविष्य के बजाय वर्तमान प्रोसेस और कड़ी मेहनत पर ध्यान दे रही है, जिसका अंतिम लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...