केआर लीडर क्लब की लगातार दूसरी जीत
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित हो रही उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग में मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में केआर लीडर क्लब ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए काठगोदाम एफसी को 2-0 के अंतर से पराजित किया। मैच की शुरुआत से ही केआर लीडर क्लब ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर गजब का तालमेल दिखाया और दोनों हाफ में एक-एक गोल दागकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। काठगोदाम एफसी ने गोल के कई मौके बनाने की कोशिश की और वापसी का पूरा प्रयास किया, लेकिन केआर लीडर क्लब की अभेद्य डिफेंस ने उनकी हर चुनौती को नाकाम कर दिया। यह भी पढ़ें- शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 15 पदक जीते यह भी पढ़ें- कराटे प्रतियोगिता में नैनीताल ने हासिल किए 52 पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.