कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर। कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी में होली महोत्सव उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक व वरिष्ठ प्राध्यापकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और शुभकामनाएं देकर की। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, गीत-संगीत व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। "फूलों की होली" कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इस अवसर पर प्रबंधन के पीके जैन, विपुल जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, कुमार अक्षय, निदेशक डॉ. ब्रजेश वार्ष्णेय, निदेशक फार्मेसी डॉ. प्रशांत कुमार कटियार, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. आरके पांडेय, डीन प्लेसमेंट निधि कपूर, डीन एकेडेमिक्स डॉ. मनोज कुमार यादव व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. रितु कुमारी सिंह आदि रहे। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी अनुकूल शुक्ला ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.