वाराणसी, दिसम्बर 17 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) परिसर के मुख्य गेट पर मंगलवार को तीसरे दिन भी बीटेक, बीबीए, बीसीए और एमबीए प्रथम वर्ष के सैकड़ों छात्रों ने ऑटोनॉमस के नाम पर फीस वृद्धि, परीक्षा प्रणाली और हॉस्टल की अव्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गेट पर धरने पर बैठे छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी बल व पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय संस्थान ने स्वयं को ऑटोनॉमस कॉलेज बताकर अधिक फीस लिया, लेकिन परीक्षा नजदीक आने पर बताया गया कि परीक्षाएं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के अंतर्गत कराई जाएंगी और परीक्षा केंद्र भी कॉलेज के बाहर होगा। जबकि ऑटोनॉमस कॉलेज होने की स्थिति में परीक्षाएं संस्थान परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.