कानपुर, दिसम्बर 13 -- सरसौल। केआइटी में लगातार दूसरे दिन भी छात्रों का हंगामा चलता रहा। छात्र संघ बहाली मोर्चा के सदस्य भी छात्रों की तरफ से कॉलेज पहुंचा। मांगों को लेकर गहमागहमी बनी रही। पुलिस भी मौजूद रही। कॉलेज की ओर से मांगे मानने के बाद छात्र शांत हुए। केआइटी में गुरुवार हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह छात्र संघ बहाली मोर्चा कानपुर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे और छात्रों के हित में नारेबाजी करने लगे। कॉलेज का गेट अंदर से बंद कर लिया गया तो छात्र संघ के सदस्य गेट फांदकर अंदर जा घुसे। प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ हंगामा व नारेबाजी करने लगे। इसी बीच कॉलेज ने गर्ल्स हॉस्टल व मेस में अंदर से ताला बंद करा दिया तो मोर्चा के सदस्य अंदर मौजूद छात्र-छात्राओं को बाहर निकालने पर अड़ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छात्र-छात्राएं हॉस्टल व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.